सार देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब कचरे से सीएनजी बनाई जाएगी। इस गैस से सिटी बस चलेंगी। कचरे से गैस बनाने वाला यह एशिया का सबसे बड़ा प्लांट होगा। नगर निगम को इससे करीब डेढ़ करोड़ रुपए की सालाना आय होगी और सस्ती सीएनजी मिलेगी। विस्तार देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब कचरे से सीएनजी बनाई जाएगी। इस गैस से सिटी बस चलेंगी। कचरे से गैस बनाने वाला यह एशिया का सबसे बड़ा प्लांट होगा। नगर निगम को इससे करीब डेढ़ करोड़ रुपये की सालाना आय होगी और सस्ती सीएनजी मिलेगी। सीएनजी बनाने का यह प्लांट देवगुराडिया ट्रेंचिंग ग्राउंड पर है। बुधवार को सांसद शंकर लालवानी ने इस प्लांट का निरीक्षण किया। नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल भी उनके साथ मौजूद थीं। इस प्लांट से 550 टन घरेलू गीले कचरे से करीब 18 हजार लीटर बायो सीएनजी प्रतिदिन बनाई जाएगी। इस गैस का उपयोग नगर निगम अपनी सिटी बसों को चलाने एवं अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगा। भारत के सबसे स्वच्छ शहर का चार बार खिताब हासिल कर चुके इंदौर के लिए यह एक और अनूठी उपलब्धि होगी। पूरे देश में यह पहला ऐसा प्लांट होगा जहां शहर से...
Comments
Post a Comment