Posts

Showing posts from November, 2021

एशिया का सबसे बड़ा प्लांट इंदौर में: गीले कचरे से बनेगी सीएनजी, चलेंगी सिटी बसें…निगम को सालाना होगी करीब डेढ़ करोड़ की आय

  सार देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब कचरे से सीएनजी बनाई जाएगी। इस गैस से सिटी बस चलेंगी। कचरे से गैस बनाने वाला यह एशिया का सबसे बड़ा प्लांट होगा। नगर निगम को इससे करीब डेढ़ करोड़ रुपए की सालाना आय होगी और सस्ती सीएनजी मिलेगी।  विस्तार देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब कचरे से सीएनजी बनाई जाएगी। इस गैस से सिटी बस चलेंगी। कचरे से गैस बनाने वाला यह एशिया का सबसे बड़ा प्लांट होगा। नगर निगम को इससे करीब डेढ़ करोड़ रुपये की सालाना आय होगी और सस्ती सीएनजी मिलेगी।  सीएनजी बनाने का यह प्लांट देवगुराडिया ट्रेंचिंग ग्राउंड पर है। बुधवार को सांसद शंकर लालवानी ने इस प्लांट का निरीक्षण किया। नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल भी उनके साथ मौजूद थीं।  इस प्लांट से 550 टन घरेलू गीले कचरे से करीब 18 हजार लीटर बायो सीएनजी  प्रतिदिन बनाई जाएगी। इस गैस का उपयोग नगर निगम अपनी सिटी बसों को चलाने एवं अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगा। भारत के सबसे स्वच्छ शहर का चार बार खिताब हासिल कर चुके इंदौर के लिए यह एक और अनूठी उपलब्धि होगी। पूरे देश में यह पहला ऐसा प्लांट होगा जहां शहर से...